SBI Clerk Recruitment 2026: State Bank of India (SBI) ने Junior Associate (Customer Support & Sales) के पदों पर Special Recruitment Drive 2026 का official notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत SC, ST और OBC की backlog vacancies को भरा जाएगा। कुल 1,538 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की official website के माध्यम से 7 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI Clerk Recruitment 2026: Overview
- भर्ती संस्था – State Bank of India (SBI)
- पद का नाम – Junior Associate (Customer Support & Sales)
- भर्ती का प्रकार – Special Recruitment Drive
- कुल पद – 1,538
- आवेदन शुरू – 7 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि – 27 अगस्त 2026
- परीक्षा – Preliminary और Main Exam
- Preliminary Exam Date – अक्टूबर/नवंबर 2026 (संभावित)
- आयु सीमा – 20 से 28 वर्ष
SBI Clerk Vacancy 2026 details
- SC: 207 पद
- ST: 1,219 पद
- OBC: 112 पद
- कुल: 1,538 पद
Statewise Vacancy Deatils:
Vacancy की पूरी state-wise और category-wise जानकारी official notification में दी गई है।
SBI Clerk 2026 Educational Qualification
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त University से किसी भी discipline में Graduation degree होनी चाहिए।
Final year/semester में पढ़ रहे उम्मीदवार भी provisional रूप से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें चयन होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक Graduation पास करने का प्रमाण देना होगा।
SBI Clerk 2026 Age Limit
आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
- Minimum Age: 20 वर्ष
- Maximum Age: 28 वर्ष
उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
SBI Clerk 2026 Local Language Requirement
उम्मीदवार को जिस State/UT की vacancy के लिए आवेदन करना है, वहां की निर्धारित local language को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।
यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में संबंधित local language पढ़ी है और उसका प्रमाण उपलब्ध है, तो उसे अलग से Local Language Proficiency Test देने की आवश्यकता नहीं होगी।
यदि उम्मीदवार ने संबंधित भाषा 10वीं/12वीं में नहीं पढ़ी है, तो Main Examination के बाद Local Language Test देना होगा। इसमें सफल होना जरूरी है।
Important Links
Official Website – www.sbi.bank.in/
Apply online -https://ibpsreg.ibps.in/sbijasrdjl26/